{"_id":"5e3714d28ebc3e4b23733c2d","slug":"tourist-came-from-china-left-for-lumbini-kushinagar-news-gkp3395212139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से आया पर्यटकों का दल लुंबिनी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन से आया पर्यटकों का दल लुंबिनी रवाना
विज्ञापन
कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर में चीनी पर्यटकों का दल पहुंचा।
- फोटो : KUSHINAGAR
चीन से आया पर्यटकों का दल लुंबिनी रवाना
महापरिनिर्वाण मंदिर, मांथा कुंवर मंदिर व रामाभार स्तूप का किया भ्रमण
भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना कर चढ़ाया चीवर
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। चीन से आया पर्यटकों का दल महापरिनिर्वाण मंदिर समेत विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रविवार को लुंबिनी के लिए रवाना हो गया। चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के साथ ही भारत में संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बौद्ध तीर्थ स्थल कुशीनगर के दो होटलों में चीन के 132 पर्यटक पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल एक-एक पर्यटक के स्वास्थ्य की जांच की। इनमेें कोई पर्यटक कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं मिला। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य टीम ने सभी को मॉस्क मुहैया कराया था।
शनिवार की देर शाम रात तक कई ग्रुपों में चीन के पर्यटकों का दल कुशीनगर पहुंचा था। होटल रॉयल रेजीडेंसी में 60 और लोटस होटल में 31 व 41 के ग्रुप में चीन के पर्यटक पहुंचे। इनके आने की जानकारी होने पर सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने जिला मलेरिया अधिकारी की अगुवाई में जिला स्तरीय स्वास्थ्य टीम भेजकर होटलों में उनकी मेेडिकल जांच कराई।
रविवार की सुबह चीन के पर्यटकों का दल मुख्य मंदिर पहुंचा। यहां विधिवत विशेष पूजा अर्चना कर चीवर चढ़ाया। पर्यटकों ने मंदिर परिसर में जगह-जगह साधना भी की। इस दौरान अधिकांश पर्यटकों ने मॉस्क लगा रखी थी। इसके अलावा यह दल मांथा कुंवर मंदिर व रामाभार स्तूप पहुंचकर परिक्रमा कर कैंडल जलाने के बाद भगवान बुद्ध की आराधना की।
विज्ञापन
पर्यटक कुशीनगर के अनेक दुकानों पर भी सामान खरीदते नजर आए। पर्यटकों का दल दिल्ली, वैशाली व राजगिरी से होकर आया था तो कुछ सीधे कुशीनगर पहुंचे थे। इनमें रविवार को ज्यादातर पर्यटक लुंबिनी के लिए प्रस्थान कर गए।