{"_id":"6595b2d0fd704b48aa0b5ea9","slug":"tourism-office-decorated-with-identity-of-pilibhit-bahraich-and-lakhimpur-kheri-districts-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10394-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पीलीभीत, बहराइच व लखीमपुर खीरी जिले की पहचान से सजा पर्यटन कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पीलीभीत, बहराइच व लखीमपुर खीरी जिले की पहचान से सजा पर्यटन कार्यालय
Thu, 04 Jan 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। पर्यटन कार्यालय में पीलीभीत, बहराइच व पलिया लखीमपुर खीरी जिले के ख्याति प्राप्त स्थलों के फोटो लगे हैं। इसमें स्थानीय पर्यटन स्थल के फोटो नहीं हैं। नववर्ष 2024 में यूपीएसटीडीसी से जीर्णोद्धार के बाद पर्यटन कार्यालय में पीलीभीत के प्रमुख प्राकृतिक चूका बिच व बहराइच के करतनिया घाट व पलिया लखीमपुर खीरी जिले के नदी व दोनों तरफ हरे भरे लहलहाते पेड़ पौधों व अंग्रेजी हुकूमत के बने रेलवे पुल के फोटो लगे हैं। जबकि कुशीनगर पर्यटन कार्यालय बुद्धिस्ट सर्किट का प्रमुख दर्शनीय स्थलों में एक है। लोगों का कहना है कि यहां महात्मा बुद्ध व उनसे जुड़े स्थलों के फोटो होने चाहिए, ताकि आने वाले देश विदेश के पर्यटकों को बुद्ध सर्किट के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का दृश्य दिख सके और उनका उसके प्रति आकर्षण बढ़े।
इस संबंध में पर्यटन सूचना अधिकारी डाॅ. प्राण रंजन ने बताया कि विभागीय व्यवस्था में जो फोटो उपलब्ध थे, उन्हें लगाया गया है। प्रयास किया जाएगा कि महात्मा बुद्ध व उनसे जुड़े प्रमुख दर्शनीय स्थलों के भी फोटो लगाए जाएं।
विज्ञापन
इस संबंध में पर्यटन सूचना अधिकारी डाॅ. प्राण रंजन ने बताया कि विभागीय व्यवस्था में जो फोटो उपलब्ध थे, उन्हें लगाया गया है। प्रयास किया जाएगा कि महात्मा बुद्ध व उनसे जुड़े प्रमुख दर्शनीय स्थलों के भी फोटो लगाए जाएं।
विज्ञापन