फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Took out three km long tricolor march

Kushinagar News: तीन किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली

Thu, 15 Aug 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 15 Aug 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Took out three km long tricolor march
खड्डा/बनकटा बाजार। राष्ट्रीय इंटर काॅलेज भुजवली प्रमुख परिसर में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर बुधवार को एनएसएस की तरफ से करीब तीन किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाली गई। एनएसएस के स्वयं सेवकों ने भारत माता के जयघोष कर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डाॅ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा देशवासियों के शान और सम्मान का प्रतीक है। इसके लिए लाख लोगों ने प्राणों की आहुति दी है। देश की स्वतंत्रता बनाए रखना ही देश के शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी। इसके बाद विद्यालय में ध्वज प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर की। पूर्व विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। इसलिए इसका सम्मान करना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी संजय पांडेय, निर्भय मिश्र, अभिषेक पांडेय, हरिगोविंद सिंह, राहुल, प्रदीप, आशीष, कमलेश शर्मा, सत्येंद्र मिश्र, पल्लवी मिश्रा, दीपिका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसीतरह बनकटा बाज़ार क्षेत्र में विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा की अगुवाई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बाजार के बाडू चौराहा स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के पास साफ-सफाई कर लोगों को घर तिरंगा फहराने की अपील की गई।

इस दौरान शेषनाथ मिश्रा, अमिताभ मिश्रा, गोलू मिश्र, रामवृक्ष गिरी, फैजुलाह खान, अबुल हसन, सत्यम शुक्ला, विकास कुमार, संजय चौरसिया, राजू चौबे, राना सिंह कुशवाहा, जेपी कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed