फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tomorrow Govardhan Puja will be held on the Udaya date.

Kushinagar News: कल उदया तिथि में होगी गोवर्धन पूजा

Mon, 20 Oct 2025 08:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Oct 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow Govardhan Puja will be held on the Udaya date.
देवरिया। भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म का प्रमुख पर्व गोवर्धन पूजा है। इस पर्व को मनाने के लिए जो पौराणिक कथा है उसके अनुसार द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों व उनके जानवरों की रक्षा के लिए कार्तिक शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा तिथि के दिन अपने सबसे छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर उनकी रक्षा की। उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि इस बार यह पर्व 22 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि की शुरूआत 21 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर होगी और 22 अक्तूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि 22 अक्तूबर को होने के कारण इस पर्व को इसी दिन मनाना शास्त्र सम्मत होगा। जबसे भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की तभी से हर साल इस तिथि को गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। इसके लिए अन्नकूट का भोग तैयार कर भगवान श्रीकृष्ण व गोवर्धन पर्वत को लगाया जाता है।
विज्ञापन

सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा के बाद सभी मांगलिक कार्य व शादी विवाह का शुभ कार्य शुरू हो जाता है। मान्यता है कि यह व्रत करने से कुंवारी कन्याओं का विवाह भी शीघ्र हो जाता है। इसके साथ ही यम द्वितीया (भाई दूज) का पर्व व चित्रगुप्त पूजन का कार्य भी अगले दिन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed