{"_id":"64a304575ae7ca2edc07e6e6","slug":"tomato-rate-reached-100-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-911-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेट्रोल-डीजल से भी महंगा हुआ टमाटर, अदरक के आंख तरेरने से बिगड़ रहा चाय का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेट्रोल-डीजल से भी महंगा हुआ टमाटर, अदरक के आंख तरेरने से बिगड़ रहा चाय का स्वाद
Mon, 03 Jul 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
हरी मिर्च ने भी लगाया शतक, प्याज का बढ़ता दाम भी चुभ रहा आंखों को
बरसात शुरू होते ही सब्जियों में लगा महंगाई का तड़का
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद में टमाटर पेट्रोल-डीजल से भी महंगा हो गया है। कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। दाम बढ़ने से इसकी मांग में भी भारी गिरावट आई है। वर्तमान में टमाटर दूसरे राज्यों से मंगाया जा रहा है। कारोबारी बरसात में टमाटर की कीमतों का यही रुख रहने के आसार जता रहे हैं।
यूं तो कुशीनगर जनपद में भी टमाटर की खेती होती है, लेकिन इतनी नहीं जो लोगों की मांग को पूरी कर सके। लिहाजा, शिवपुरी और कानपुर सहित अन्य शहरों से यहां भी टमाटर आता है। इस बार पहले तेज गर्मी और उसके बाद बारिश की वजह से इन जगहों से टमाटर आना बंद हो गया है।
ऐसे में यहां के कारोबारी कर्नाटक और तमिलनाडु से टमाटर मंगा रहे हैं, जो महंगा पड़ रहा है। थोक में महंगा आने पर फुटकर में भी महंगा हो जा रहा है। इससे फुटकर में प्रति किलो के दाम 100 रुपये तक पहुंच गए हैं। जबकि, यहां पेट्रोल 96.94 रुपये और डीजल 90.11 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।
विज्ञापन
पडरौना नगर के सब्जी विक्रेता दिनेश चौधरी बताते हैं कि सब्जियों के दाम में इन दिनों काफी उछाल आया है। टमाटर फुटकर में 100 रुपये किलो बिक रहा है। अदरक 320 रुपये और हरी मिर्च 100 रुपये किलो बिक रही है। पिछले दिन अत्यधिक धूप और इन दिनों बारिश की वजह से सब्जियां महंगी मिल रही हैं।
सलाद से गायब होता जा रहा टमाटर
महंगाई के चलते टमाटर सलाद से गायब होता जा रहा है। फिर चाहे वह घर की बात हो या रेस्टोरेंट की। इसका दाम बढ़ने के कारण लोग खरीदने से हाथ खींचने लगे हैं।
सब्जियों का वर्तमान और 15 दिन पूर्व का दाम प्रति किलोग्राम फुटकर में
टमाटर- 100- 60
हरा मिर्चा- 100- 40
अदरक- 320- 220
प्याज- 30- 15
गोभी- 80- 50
शिमला मिर्च- 100- 70