फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Told lies to parents...the lover who believed them took his life

Kushinagar News: माता-पिता से बोला झूठ...यकीन करने वाले प्रेमी ने ही ले ली जान

Fri, 28 Feb 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Told lies to parents...the lover who believed them took his life
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव भिस्वा उर्फ विशुनपुर निवासी शंभू नाथ सिंह की 25 वर्षीय बेटी प्रिया सिंह ने जिस प्यार को अहमियत देकर अपने माता-पिता से झूठ बोला और उनके प्रेम को दरकिनार किया। उसके उसी चाहने वाले के हाथ उसकी जान लेते वक्त नहीं कांपे और गला दबाकर उसने प्रिया की जान ले ली। मौत की खबर पर प्रिया के पिता और चाचा मुंबई के लिए रवाना हो गए है। घर पर रिश्तेदार और शुभचिंतक पहुंच रहे हैं, इस घटना को सुनकर सभी की आंखें नम हो जा रही हैं। गोरखपुर दरवाजे पर युवती के बाबा बैठे थे, घर की अंदर से महिलाओं की रोने की आवाज आ रही थी। 16 दिसंबर को घर से कोचिंग जाने की बात कहकर गोरखपुर के लिए निकली प्रिया वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने गोरखपुर एम्स थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भिस्वा उर्फ विशुनपुर निवासी शंभू नाथ सिंह के बड़े भाई प्रभुनाथ सिंह की लड़की की शादी कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के गांव लीलाधर छपरा में हुई है। दो साल पहले एक मांगलिक कार्यक्रम में इसके माध्यम से प्रिया सिंह का संपर्क अमित सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह से हो गया। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। जब इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो सजातीय होने के कारण युवती के पिता ने युवक के पिता सुग्रीव सिंह से शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन, सुग्रीव सिंह ने इन्कार कर दिया। युवती के घर वालों के अनुसार युवक और युवती दोनों शादी के लिए राजी थे। 16 दिसंबर को युवती घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकल गई। देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। थक-हारकर गोरखपुर के एम्स थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद एम्स थाने के एसआई हिमांशु सिंह ने परिजनों को बताया कि लड़की के मोबाइल का लोकेशन मुंबई बता रहा है। कॉल डिटेल से पता चला कि प्रिया सिंह अपने प्रेमी अमित सिंह की ओर से भेजे गए फ्लाइट के टिकट से उसके पास मुंबई गई थी। वहां अमित सिंह ने प्रिया सिंह को बसई में स्थित साई रेजिलेंसी होटल में ठहराया। 16 दिसंबर से 25 दिसंबर तक दोनों एक साथ रहे। दो माह बाद 26 फरवरी को शिवरात्रि के दिन पोमन कामन इलाके के नाले में प्रिया सिंह के शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के भाई संदीप सिंह व सानू सिंह ने बताया कि प्रिया सिंह बीएड की डिग्री लेने के बाद टेट की तैयारी गोरखपुर में रहकर कर रही थी। बड़े पापा प्रभुनाथ सिंह के बेटी की शादी खड्डा थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा में सुग्रीव के परिवार में हुई है। इसी परिवार का अमित सिंह मुंबई के ग्रीज तालाब वसई वेस्ट, थाना नायगांव जिला पालधर महाराष्ट्र में रहकर बड़े पैमाने पर बेकरी का कारोबार करता है। अमित सिंह के बुलाने पर ही उनकी बहन मुंबई गई थी और वहीं अमित ने हत्या कर दी। शव का मुंबई पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। बृहस्पतिवार को शव मिलते ही मुंबई में ही पिता ने अपनी पुत्री का अंतिम संस्कार कर दिया। मां शिरजावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

00000
अमित ने लोकेशन बदलने के लिए दिल्ली की ट्रेन में फेंका था मोबाइल

-थाना क्षेत्र के गांव भिस्वा उर्फ विशुनपुर निवासी शंभू नाथ सिंह के पुत्री प्रिया का शव मुंबई में 26 फरवरी को मिला था। हत्यारे ने लोकेशन बदलने के लिए मुंबई से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस के कचड़े वाले डिब्बे में उसका मोबाइल फेंक दिया था। ट्रेन की सफाई करने वाले कर्मचारी जब सफाई करने गया तो प्रिया सिंह का मोबाइल मिला। लोकेशन के आधार पर पुलिस अमित की तलाश कर रही थी, लेकिन अमित भी अपने बचाव के लिए तरह-तरह के तरीके आजमा रहा था। प्रिया सिंह के बाबा बेचन सिंह ने बताया कि पोती के प्रेमी अमित सिंह और उसके परिजनों से पूछताछ करने पर वह लोग हमारे घर आकर सफाई दे रहे थे कि हमारी कोई गलती नहीं है। हमें नहीं पता है कि प्रिया कहां गई है और हमारे परिवार पर पुलिस से बयान बदलवाने के लिए दबाव बना रहे थे।

------------------
बेकरी का है कारोबार
खड्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव निवासी सुग्रीव सिंह चार भाई हैं। इसमें सुग्रीव मुंबई में काफी दिनों से अपने परिवार के साथ रहता है। दो भाई गांव पर रहते हैं और खड्डा कस्बे में बेकरी की दुकान चलाते हैं। सुग्रीव अपने बेटे के साथ मिलकर मुंबई में बड़े पैमाने पर बेकरी का काम करता है। उसी की मदद से यहां पर दोनों भाई भी यह कारोबार करते हैं। अमित और इसके पिता का गांव मांगलिक कार्यक्रमों में आना-जाना होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed