{"_id":"6962ab14b462637919071f37","slug":"today-the-names-of-voters-will-be-read-out-at-all-polling-booths-in-the-district-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152521-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आज जिले के सभी बूथों पर पढ़कर सुनाए जाएंगे मतदाताओं के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आज जिले के सभी बूथों पर पढ़कर सुनाए जाएंगे मतदाताओं के नाम
विज्ञापन
पडरौना। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 6 जनवरी को जनपद के समस्त मतदान बूथों पर मतदाता सूची का आलेख्य (ड्राफ्ट) प्रकाशन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि रविवार को जिले के सभी मतदान बूथों पर मतदाता सूची का पठन-पाठन किया जाएगा, जिसमें बीएलओ द्वारा मतदाताओं के नाम पढ़कर सुनाए जाएंगे।
यदि किसी मतदाता के नाम, पता, आयु या अन्य विवरण में कोई त्रुटि पाई जाती है तो वह दावा अथवा आपत्ति दर्ज करा सकता है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा वे सभी पात्र नागरिक, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरकर संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर के पास जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci. gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने-अपने मतदान बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन अवश्य करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत करें।