{"_id":"088e340be98546a4ce18520f1261a502","slug":"today-ghats-umdega-inundation-of-faith-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज घाटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज घाटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। सूर्यषष्ठी के महापर्व को लेकर सोमवार को तैयारियां लगभग पूूरी कर ली गईं। सुबह से ही बाजारों में फलों की खरीदारी को भीड़ उमड़ने लगी। दोपहर तक बाजार में खरीदारों का तांता लग गया। इसके चलते सारे रास्ते जाम हो गए। इस महापर्व को मनाने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
जिले का हर चौराहा छठ पूजा के सामान की दुकानों से सजा था। खरीदारी के बाद महिलाएं प्रसाद आदि तैयार करने में जुट गईं। जो लोग खरीदारी नहीं कर पाए हैं, वे मंगलवार को दोपहर तक खरीदारी कर तैयारी में जुट जाएंगे।
शाम को नदी, तालाब के घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाओं का सैलाब उमड़ेगा।पडरौना। छठ पर्व के लिए सोमवार को भी बाजार में काफी चहल-पहल रही।
विज्ञापन
डाला की दुकानों से लेकर कपड़े के प्रतिष्ठानों तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। महिलाएं भी खरीदारी में आगे रहीं। भीड़ इतनी रही कि नगर की सभी प्रमुख सड़कों पर जाम लगा रहा। पांच दिनों की बंदी और छठ त्योहार की वजह से सोमवार को पूरा नगर जाम के हवाले रहा। लोग छठ डाला के सामान, कोशी भरने के लिए मिट्टी के पात्र, कपड़े, शृंगार और पूजा की सामग्रियां खरीदने के लिए बाजार में पहुंचे थे।
पडरौना सहित आस-पास के गांवों से इतने लोग पहुंचे कि कसया रोड, कठकुइयां रोड, रामकोला रोड, कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड, मेन बाजार रोड, जटहां बाजार रोड, सब्जी मंडी सहित कोई ऐसी जगह नहीं थी, जहां जाम न लगी हो। कसया रोड और धर्मशाला रोड पर बैंकों के आगे वाहन खड़े रहने तथा एटीएम के बाहर लंबी लाइन लगने के कारण भी जाम लग जा रहा था। इन रास्तों से आने-जाने वाले लोगों को जाम के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी।