फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   To escape from debt, a false conspiracy of robbery was hatched.

Kushinagar News: कर्ज से बचने के लिए रची थी लूट की झूठी साजिश

Mon, 01 Jan 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
To escape from debt, a false conspiracy of robbery was hatched.
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के भुलिया रेलवे ढाला के पास शनिवार देर शाम सीएसपी संचालक से लूट की घटना पुलिस की जांच में देर रात झूठी निकली। अपने साथ लूट की बात बताने वाले सीएसपी संचालक भुलिया अगरवा निवासी शाहरुख खान ने देर रात इस घटना से इन्कार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, उसने लिखित राजीनामा सौंपा है। पुलिस का कहना है कि सीएसपी संचालक ने कर्ज से बचने के लिए लूट की झूठी कहानी रची थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सीएसपी संचालक शाहरुख खान ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि भुलिया बाजार में संचालित अपनी सीएसपी बंद कर पैदल घर जा रहा था। भुलिया रेलवे ढाले के पास असलहे के बल पर चार लोगों ने 1.42 लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया तथा सड़क किनारे स्थित बगीचे की ओर पैदल भाग निकले थे।
विज्ञापन


सीएसपी संचालक ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। संचालक करीब साढ़े नौ बजे बजे तरयासुजान पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन रात के 11 बजे के बाद पुलिस की जांच में मामला फर्जी निकला। पुलिस का कहना है कि संचालक ने पुलिस को राजीनामा सौंपा कि दो महीने पहले फुटबाल स्टार एप में उसने 3.50 लाख रुपये लगाया था। एप वाले रुपये लेकर भाग गए। उसने सीएसपी संचालित करने के लिए अपने चचेरे भाई अरबाज खान से एक लाख रुपये 1150 रुपये प्रतिदिन के ब्याज पर लिए। शनिवार को अपनी मां से 50 हजार रुपये लेकर बिहार के गोपालगंज निवासी दोस्त अफरोज को उधार दे दिया। चचेरे भाई से लिए कर्ज को वापस नहीं कर पाने और इससे बचने के लिए उसने शनिवार को उसने 1.42 हजार रुपये लूट की झूठी सूचना तरयासुजान पुलिस को दे दी। तरयासुजान थाने के इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि झूठी सूचना देने के लिए सीएसपी संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। लूट की शिकायतकर्ता शाहरूख के भाई मेराज ने बताया कि दाहूगंज में सीएसपी संचालित करते हैं। उनके भाई शाहरुख खान ने कर्ज लिया था। इसे चुका नहीं पा रहा था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए उसने 1.42 लाख रुपये के लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। कुछ देर बाद उसने लूट न होने की दूसरी तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed