फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   tiranga yatra of bjp

कस्बे से गांवों तक तिरंगा यात्रा निकाली गई

Fri, 19 Aug 2016 11:27 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 19 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
tiranga yatra of bjp
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : santosh verma
पडरौना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना से जुड़े तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को खिरकिया चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ चढ़ाकर शुरुआत की गई। तिरंगा यात्रा खिरकिया से सिंगापट्टी, बांसी, मनिकौरा होते हुए स्वंतत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत सीता पांडेय के आवास पर पहुंची, जहां उनके परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा का काफिला चिरइहवा के शहीद बाबूराम के घर पहुंचा, जहां उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान पीएन पाठक, ओमप्रकाश गुप्त, विजय दीक्षित, होसिला पांडेय, सुदर्शन पाल, राधेश्याम गुप्ता, योगेन्द्र खरवार,श्याममुरली, मनोहर मिश्र, श्रीकांत उपाध्याय आदि शामिल रहे। इसके अलावा नगर में स्थित अंबे चौके से भी तिरंगा यात्रा की शुरूआत की गई। अंबे चौके तिरंगा यात्रा जंगल बेलवा, जंगल अमवा, जंगल खिरकिया, विंदवलिया, कुरमौल, जोगीछापर, नंदलाल छापर, मंसाछापर, सोहनपुर होते हुए जंगल विशुनपुरा में खत्म हुआ। इस दौरान रमेश मिश्र, डॉ. एसपी शर्मा, परशुराम कुशवाहा, अमित कुशवाहा, जितेंद्र मद्धेशिया, विरेन्द्र कुशवाहा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

उधर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने तिरंगा यात्रा के दौरान जंगल बनवीरपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत वैजनाथ प्रसाद वर्मा की धर्म पत्नी सोना देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने देश में चलाई जा रही लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर पूर्व जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप पांडेय, राहुल कुशवाहा, केशवनाथ उपाध्याय, संतोष कुशवाहा, चिंटू पांडेय, कमलेश मद्धेशिया सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed