फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tips given to farmers for better production of sugarcane

Kushinagar News: कंस और वसुदेव संवाद का मंचन

Mon, 22 Apr 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Apr 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Tips given to farmers for better production of sugarcane
समउर बाजार। पटहेरिया स्थित श्रीहनुमान मंदिर परिसर में शनिवार की रात रासलीला का मंचन हुआ। वृंदावन के कलाकारों ने कंस और वसुदेव संवाद का मंचन किया।
विज्ञापन

शुरुआत में कंस अपनी बहन देवकी के छह पुत्रों का एक-एक कर वध कर देता है। सातवां गर्भ नष्ट होने के बाद श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदेव का जन्म होता है। आठवें गर्भ में भगवान श्रीकृष्ण जन्म लेते हैं। उन्हें वसुदेव यमुना नदी पर कर नंद के घर पहुंचा देते हैं और वहां जन्मी बालिका को कारागार में लाते हैं। आठवीं संतान को जैसे ही कंस वध करने के लिए शिलापट पर पटकता है, वह बालिका उनके हाथ से छुटकर भविष्यवाणी करती है। इसके बाद कंस और वसुदेव के बीच काफी समय तक संवाद होता है। इस दौरान अमलेश तिवारी, राजू सिंह, डॉ. महेश गौड़, उमेश गौड़, विजय कुशवाहा, संजय राव, ब्रजेश सिंह, धीरज शर्मा, साधू राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed