{"_id":"637d18ff180ef851977e82fe","slug":"timardar-s-pass-will-be-made-in-the-district-hospital-kushinagar-news-gkp458372179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जिला अस्पताल में तीमारदारों का बनेगा पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जिला अस्पताल में तीमारदारों का बनेगा पास
विज्ञापन
जिला अस्पताल में तीमारदारों का बनेगा पास
डीएम ने वार्डों के निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश, अनावश्यक भीड़ रोकने की कवायद
पडरौना। डीएम रमेश रंजन मंगलवार की सुबह अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। वार्डों का निरीक्षण करते हुए डीएम ने मरीजों और उनके तीमारदारों का हालचाल पूछा। इस दौरान डीएम ने अस्पताल में अनावश्यक भीड़ रोकने के लिए तीमारदारों के पास बनाने के निर्देश दिए।
सुबह करीब 10 बजे डीएम रमेश रंजन जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत की। उनका हालचाल पूछते हुए अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने मरीजों से संबंधित रजिस्टर को चेक किया। डॉक्टर्स की उपस्थिति जानी।
डेंगू वार्ड में जिलाधिकारी ने मरीजों के प्लेटलेट्स, फीवर की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टर और कर्मचारियों से कहा कि मरीजों की जांच समय से हो। एक्स-रे कक्ष में डिजिटल एक्स रे के बारे में पूछताछ की। डॉक्टर्स कक्ष में जिलाधिकारी ने डॉक्टर की उपस्थिति को देखा, साफ सफाई व्यवस्था भी देखी। उन्होंने नेत्र चिकित्सक, फिजीशियन, अस्थि रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग, संचारी रोग विशेषज्ञ आदि के कक्ष में जाकर उनके रजिस्टर को चेेक किया।
विज्ञापन
इसके बाद वह पोषण पुनर्वास केंद्र में पहुंचे। वहां बच्चों की संख्या जानी, बच्चों का वजन रजिस्टर देखा, व भर्ती बच्चों की संख्या, खेलने के लिए खिलौने, भर्ती तिथि के बारे में पूछताछ की। डायलिसिस केंद्र में डीएम ने मरीजों से भी बात की। अस्पताल के वार्ड में बेड, संख्या और दवाओं की उपलब्धता, मरीजों की देखभाल, सुरक्षा, सफाई व्यवस्था को भी जाना। मरीजों के लिए लगाए गए उपकरणों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने का निर्देश डॉक्टर और कर्मचारियों को दिया।
जिला अस्पताल से निकलकर डीएम एल 2 अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने महिला वार्ड, प्रसूति वार्ड, प्रयोगशाला कक्ष, पीएन सी, एएनसी वार्ड, बच्चों के टीकाकरण कक्ष आदि का जायजा लिया। प्रयोगशाला कक्ष में लगे हेल्थ एटीएम पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण किया।