{"_id":"6a00e50834cab6d47309c727","slug":"tightening-the-screws-on-modified-silencers-and-pressure-horns-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159546-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर कसा शिकंजा
Mon, 11 May 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 11 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सड़क पर तेज आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा के निर्देश पर जिले में दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।
एसपी केशव कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के साथ मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान यातायात प्रभारी अश्वनी कुमार राय की टीम ने 27 वाहनों का चालान कर 2.70 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया। वहीं सीसी टीम ने 13 वाहनों का चालान करते हुए 1.30 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया। पुलिस के अनुसार कुल 40 वाहनों से चार लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। कार्रवाई के दायरे में छह बसें, सात ट्रक, 11 कार व पिकअप तथा 16 मोटरसाइकिल शामिल रहीं। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक एक मई से अब तक मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने पर नौ, प्रेशर हॉर्न पर 22 और हूटर के प्रयोग पर 10 चालान किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।