फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tighten the noose on professional criminals: DIG

पेशेवर अपराधियों पर कसें शिकंजा : डीआईजी

Sun, 06 Oct 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 06 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Tighten the noose on professional criminals: DIG
पडरौना। गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी आनंद कुलकुर्णी ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी संतोष कुमार मिश्रा की मौजूदगी में पुलिस अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पेशेवर अपराधियों पर शिकंजा कसे जाने को लेकर उन्हें सूचीबद्ध कर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अपराधों के रोकथाम को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाने और त्योहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने की भी बात कही। इसके अलावा डीआईजी ने मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वायड को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान डीआईजी आनंद कुलकुर्णी ने कहा कि शारदीय नवरात्र व त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्वक संपन्न कराए। इसके लिए जिले में गठित शांति कमेटी, संभ्रांत नागरिकों, डिजिटल वॉलंटियर्स व नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों का सक्रिय सहयोग लें। न्यायालय, शासन व अफसरों के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन करें। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती पत्रों का अवलोकन करने के बाद निष्पक्षता से जांच कर समय से उसे निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि अवैध शराब, मादक पदार्थों के परिवहन, बिक्री व पशु तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाने को लेकर जरूरी कदम उठाएं। हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी आदि घटनाओं पर रोक लगाते हुए कार्रवाई करें। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने बैंक और सहज जनसेवा केंद्रों की नियमित चेकिंग करने, गैंगेस्टर एक्ट के लंबित गंभीर अपराधों में शीघ्र शेष कार्रवाई को पूरा करने, शीघ्र विवेचना निस्तारण किए जाने, वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जिला व थाना स्तर पर टॉप टेन अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करें। जमानत पर बाहर आए अपराधियों की भी निगरानी करें ताकि उनकी गतिविधियों का पता चल सके। थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुने और निस्तारण पर जोर दें। महिला संबंधी अपराधों पर रोकथाम के लिए भी प्रभावी कदम उठाए। इस दौरान एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ कसया कुंदन सिंह, सीओ तमकुहीराज जितेंद्र कालरा, सीओ खड्डा उमेश भट्ट, इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह, राजप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed