फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Throated his wife then took sand on his throat

पत्नी का गला दबाया फिर रेत लिया अपना गला

Mon, 09 Aug 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Throated his wife then took sand on his throat
पत्नी का गला दबाया फिर रेत लिया अपना गला
विज्ञापन

खड्डा कस्बे के लोहिया नगर मोहल्ला की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। पत्नी का गला घोंटकर और डंडे से हमलाकर मारने की कोशिश करने वाले पति ने अपना गला रेतकर जान देने की कोशिश की। पत्नी-पत्नी का इलाज चल रहा है। पति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

खड्डा कस्बे के लोहिया नगर मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने अपनी बीवी हमला कर दिया। महिला ने बताया कि तीन दिन पहले मायके से खड्डा पति के पास आई थी। रविवार की शाम वह बर्तन धोने जा रही थी। तभी पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि पति अपनी पत्नी का गला घोंटने लगा। बचने के लिए संघर्ष करने लगी तो डंडे से सिर पर वार कर दिया। कैंची से पेट पर भी वार करना चाहा। बचाव के लिए चिल्लाई तो पड़ोसियों ने बचाया। महिला को खड्डा के एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां इलाज हुआ। इसी दरम्यान घर पर पति ने भी अपना गला रेत लिया। पड़ोसियों ने देखा तो शोर मचाया। पति को तुर्कहां सीएचसी में ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर फिर गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उसे गोरखपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन कर रही है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed