फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three youths going home after watching cinema attacked with knife in kushinagar

कुशीनगर: 'द कश्मीर फाइल्स' देखकर घर जा रहे तीन युवकों पर चाकुओं से हमला, हालत गंभीर

Sun, 20 Mar 2022 10:34 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 20 Mar 2022 10:34 AM IST
सार

पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ युवक फिल्म देखकर वापस घर जा रहे थे। इस बीच बाहरी युवकों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। हमलावर शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
Three youths going home after watching cinema attacked with knife in kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले के पटहेरवा थानाक्षेत्र के फाजिलनगर कस्बे में शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखकर घर जा रहे तीन युवकों पर हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें नजदीक के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हमला करने का आरोप पांच युवकों पर लगा है।
विज्ञापन


तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के जोकवा बाजार के सचिन गोंड़ (18), कृष्णा जायसवाल (17) व साहुल जायसवाल (18) पुत्र अशोक जायसवाल फाजिलनगर के सिनेमाहाल में शुक्रवार की शाम को फिल्म देखने गए थे। फिल्म देखने के दौरान ही कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


रात के करीब साढ़े नौ बजे फिल्म देखकर निकलते समय सिनेमाघर से बाहर निकलते ही पांच युवकों ने इन तीनों युवकों की गर्दन, पीठ व पेट पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया और भाग गए। आस-पास के लोग डर के मारे मूकदर्शक बने रहे। बाद में घायल युवकों को फाजिलनगर सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां तीनों घायल युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमलावर शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed