{"_id":"6b08986f4dd9272c1e09c249","slug":"three-years-of-rigorous-imprisonment-for-two-accused-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-173173-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो अभियुक्तों को तीन वर्ष का सश्रम कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो अभियुक्तों को तीन वर्ष का सश्रम कारावास
विज्ञापन
न्यायालय ने प्रत्येक पर लगाया 13 हजार रुपये का अर्थदंड
पडरौना। पटहेरवा थाने में वर्ष 2016 में दर्ज मारपीट समेत अन्य धाराओं के मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 13-13 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मामले में प्रभावी पैरवी की थी।
पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, कोर्ट नंबर-एक में आरोपपत्र दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट नंबर-एक ने पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर मंसूर आलम पुत्र स्वर्गीय मुस्तफा और अब्दुल समद पुत्र मंसूर आलम निवासी देवरिया विशुन दयाल, थाना पटहेरवा को दोषी करार दिया।
न्यायालय ने दोनों को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास और प्रत्येक को 13 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।