फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three wanted in assault and kidnapping case arrested

Kushinagar News: मारपीट व अपहरण के मामले में वांछित तीन गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three wanted in assault and kidnapping case arrested
गोड़रिया। भुआलपट्टी निवासी सतीश पुत्र तुफानी ने गांव के कुछ लोगों पर उसे व उसके भाई राकेश के साथ मारपीट करने और उसके भाई राकेश का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक को बरामद करने के साथ ही तीनों आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सतीश की शिकायत पर विशुनपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय राकेश को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। 25 जून को थाना विशुनपुरा पुलिस ने प्रकरण से संबंधित अभियुक्तों पूनम गिरी निवासी ग्राम भुआलपट्टी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर, सोनू गिरी निवासी ग्राम परोरही रामपुर बरहन थाना वरवापट्टी , अजय निषाद निवासी बैरा विन्द टोली थाना धनहा जनपद पश्चिमी चंपारन बिहार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed