फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three trucks collided due to dense fog, two drivers injured

Kushinagar News: घने कोहरे के कारण तीन ट्रक भिड़े, दो चालक घायलं

Wed, 13 Nov 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Nov 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three trucks collided due to dense fog, two drivers injured
मल्लूडीह। फोरलेन हाईवे पर मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण तीन ट्रक टकरा गए। हादसे में दो ट्रकों के चालक घायल हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना में एक ट्रक ड्राइवर दो घंटे तक केबिन में घायल होकर फंसा रहा। लोगों ने गैस कटर की मदद से काटकर उसे बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को कसया सीएचसी में भर्ती कराया और ट्रकों को हाईवे किनारे कराया।
पंजाब के मोगा जिला निवासी 60 वर्षीय दलजीत सिंह कृषि यंत्र लदा ट्रक लेकर पंजाब से बिहार के मोतिहारी जा रहे थे। मल्लूडीह ओवरब्रिज पर घना कोहरा होने के चलते चालक दलजीत को पहले से खराब खड़ा ट्रक नहीं दिखा। पीछे से उनका ट्रक टकरा गया। दलजीत निकलने का प्रयास कर रहे थे कि पीछे से तीसरे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसमें वह घायल होकर केबिन में फंस गए। तीसरा ट्रक चालक आलोक सिंह निवासी ग्राम संग्रामगढ़ जिला प्रतापगढ़ व दलजीत घायल हो गए। गैस कटर की मदद से केबिन में फंसे दलजीत को बाहर निकाला जा सका। इसके चलते हाईवे पर अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed