{"_id":"654bef9a5206aafa7804e377","slug":"three-tractor-trolleys-laden-with-sand-caught-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7408-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बालू लदी तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बालू लदी तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ा
विज्ञापन
- खनन अधिकारी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
मंसाछापर। जटहां बाजार के कटाई भरपुरवा गांव के पास गंडक नदी में अवैध बालू खनन की सूचना पर मंगलवार की देर रात खनन अधिकारी और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। टीम को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। मौके से बालू लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को टीम ने पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों को सीज कर दिया।
कटाई भरपुरवा गांव के पास गंडक नदी के आसपास इलाकों में काफी दिनों से अवैध बालू खनन हो रहा है। यहां वैध रूप से कोई बालू घाट नहीं है। मंगलवार की देर रात वहां अवैध बालू खनन की सूचना किसी ने खनन अधिकारी को दी। सूचना पर खनन अधिकारी अभिषेक सिंह और इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी पहुंचे। टीम के पहुंचते ही अवैध बालू खनन करने और कराने वाले भाग गए। टीम के मौके पर बालू लदी तीन ट्रैक्टर-ट्राली मिली। खनन अधिकारी ने बताया कि मौके पर मिली बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया है। जुर्माना भी लगाया जाएगा।