फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three suspected dengue patients including a Municipal Corporation officer admitted

Kushinagar News: नगर निगम के एक अफसर समेत डेंगू के तीन संदिग्ध मरीज भर्ती

Sat, 23 Sep 2023 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three suspected dengue patients including a Municipal Corporation officer admitted
- जिला अस्पताल में शुक्रवार को एनएस-1 किट से हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई, एलाइजा से होगी पुष्टि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डेंगू का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को नगर निगम के एक बड़े अफसर समेत तीन लोगों में डेंगू जैसे लक्षण मिले। इनमें डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा किट से जांच कराई जाएगी। फिलहाल, जिला अस्पताल में इनका इलाज किया जा रहा है।
मलेरिया विभाग की तरफ से कराए गए सर्वे में शुक्रवार को पांच घरों के 15 बर्तनों में मच्छर के लार्वा पाए गए हैं। इन पांचों घरों के मालिकों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में बीते 15 अगस्त से डेंगू के केस मिलने शुरू हुए थे। अगस्त में यह संख्या 19 थी जो सितंबर में तेजी से बढ़कर 50 पार पहुंच गई है। बृहस्पतिवार तक जिले में 59 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी थी। इनमें से 34 शहरी क्षेत्र में तथा 25 ग्रामीण क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी एनएस-1 किट से जांच में तीन लोग संक्रमित चिह्नित किए गए। इन तीनों को लक्षण के आधार पर जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भेजा गया। इनमें से एक नगर निगम के वरिष्ठ अफसर हैं, जिनको अलग वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में डेंगू के नोडल अफसर डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 14 लोग डेंगू वार्ड में भर्ती थे। नगर निगम के अफसर में भी डेंगू जैसे लक्षण हैं। संदिग्ध मरीजों की एलाइजा किट से जांच कराई जाएगी।

शाहपुर, बशारतपुर और शिवपुर सहबाजगंज में हुई लार्वा की तलाश

गोरखपुर। तेजी से फैल रहे डेंगू की रोकथाम के लिए शुक्रवार को भी शहर के शाहपुर, बशारतपुर और शिवपुर सहबाजगंज में पानी के बर्तनों की जांच हुई। इस दौरान पांच घरों के 15 बर्तनों में मच्छरों के लार्वा पाए गए। अब तक 95 घरों में लार्वा मिल चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि अब तक 26,587 पानी वाले पात्रों की जांच हो चुकी है। जांच में 95 घरों में लार्वा मिले हैं, जिनके मालिकों को नोटिस भेजा गया है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जहां केस मिल रहे हैं, वहां एंटी लार्वा का छिड़काव समेत अन्य निरोधात्मक उपाय किए जा रहे हैं।


टीबी अस्पताल में भी आरक्षित हैं डेंगू के 25 बेड
डेंगू के मरीजों के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के अलावा एयरफोर्स के पास स्थित नए बने 100 बेड के टीबी अस्पताल में भी बेड आरक्षित हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि बीआरडी व जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड फुल होने के बाद नए मरीजों को टीबी अस्पताल के 25 बेड पर भर्ती किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर वहां बेडों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। इस अस्पताल में सभी बेड पर ऑक्सीजन की भी सुविधा है। इसके अलावा यहां लैब भी है, जहां मरीजों की सभी प्रकार की जांच की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed