{"_id":"69a5f3aa8c4f2bdfe7059561","slug":"three-smugglers-arrested-with-209-liters-of-liquor-in-piprasi-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-155762-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पिपरासी में 209 लीटर शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पिपरासी में 209 लीटर शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार
Tue, 03 Mar 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना से सटे बिहार के दो थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब की बरामदगी की है। बाॅर्डर पर तमाम सख्ती के बाद भी धंधेबाज बिहार में शराब पहुंचा रहे हैं। पिपरासी थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में जमीन खोदकर शराब निकाली गई। पुलिस ने 209 लीटर शराब के साथ तीन धंधेबाजों गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष धनहा अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर मधुबनी गांव में अजय कुमार और अनिरुद्ध साह के घर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई 140 लीटर अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की गई, जिसे होली पर्व पर बिक्री के लिए रखा गया था। पुलिस ने जमीन खोदवाकर शराब निकाली और पिता-पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि अनिरुद्ध साह करीब तीन माह पूर्व भी शराब कांड में जेल जा चुका है। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया। इसी क्रम में पिपरासी थाना क्षेत्र के भिलोरवा टोला दियारे में भी छापेमारी कर पुलिस ने 69.120 लीटर 8 पीएम अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि गांव निवासी राधेश्याम साहनी बोरे में शराब भरकर बाइक से उत्तर प्रदेश के जटहा बाजार से बगहा की ओर ला रहा था। पुलिस ने शराब के साथ प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली।
विज्ञापन
आरोपी के विरुद्ध भी मामला दर्ज कर उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।