{"_id":"68448f45a003e4dc7f003626","slug":"three-smugglers-arrested-nine-cattle-freed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-139058-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन तस्कर गिरफ्तार, नौ गोवंश मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन तस्कर गिरफ्तार, नौ गोवंश मुक्त कराए
Sun, 08 Jun 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर। स्रोत-सोशल मीडिया
रामकोला। क्षेत्र के पगार चिलवान रेलवे क्राॅसिंग के पास बृहस्पतिवार की रात को एक पिकअप पर नौ मवेशी लादकर डोमन पट्टी से गोरखपुर ले जाया जा रहा था। बकरीद को लेकर चेकिंग कर रही पुलिस ने पिकअप को रोका। पिकअप में बैठे दो व्यक्ति भागने का प्रयास किए, परंतु पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि यह मवेशियों को गोरखपुर लेकर जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में तीनों तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
पगार चिलवान रेलवे क्राॅसिंग के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक पिकअप आता हुआ दिखा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक समेत इसमें बैठे तीन लोग भाने का प्रयास किए। पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
पिकअप की जांच करने पर पता चला कि तिरपाल से ढक कर मवेशियों को तस्कर गोरखपुर बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सूरज यादव (23) निवासी कोहर गड्डी थाना रामकोला, सादिक अली (25) निवासी डोमनपट्टी थाना खड्डा, सिराज (26) निवासी डोमन पट्टी थाना खड्डा बताया। एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि बकरीद के त्योहार को लेकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मवेशियों से लदा पिकअप पकड़ा गया। केस दर्ज कर तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया।