{"_id":"67855ea5a7684b994306a6f4","slug":"three-smugglers-arrested-in-police-encounter-two-shot-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-130195-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस मुठभेड़ में तीन तस्कर गिरफ्तार, दो को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस मुठभेड़ में तीन तस्कर गिरफ्तार, दो को लगी गोली
Tue, 14 Jan 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी तुर्कपट्टी/जौरा बाजार(कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया चौहान पट्टी घाघी नदी प्राचीन कुकुत्था नदी के करीब हाईवे पर सोमवार सुबह पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने हाईवे के करीब नाकाबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया।
इस पर फायरिंग कर तस्कर भागने की कोशिश करने लगे। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से दो तस्कर घायल हो गए। जबकि एक अन्य को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा और एएसपी रितेश सिंह मौके का मुआयना किया।
पुलिस को सोमवार को भोर में सूचना मिली कि गोरखपुर के रास्ते कुछ शातिर पशु तस्कर ट्रक व पिकअप वाहन से एनएच-28 के रास्ते कुशीनगर में एंट्री कर चुके हैं। उनकी योजना गोवंश पशुओं को चोरी छिपे लादकर बिहार ले जाने की है। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस ने टीमों का गठन कर, कोतवाली हाटा, तुर्कपट्टी, तरयासुजान व थाना तमकुहीराज की संयुक्त पुलिस टीम ने थाना तुर्कपट्टी के घाघी पुल के पास घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान एक ट्रक व एक पिकअप वाहन आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
इसको पुलिस टीम की ओर से रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन में सवार पशु तस्कर ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।