फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pledge to conserve water by lighting a lamp

Kushinagar News: दीप जलाकर जल संरक्षण का लिया संकल्प

Sat, 19 Sep 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Pledge to conserve water by lighting a lamp
विंदवलिया के मुसहरों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप जला कर जल संरक्षण का लिया संकल्प ।स्रोत- - फोटो : Samvad
पडरौना। विशुनपुरा क्षेत्र के बिंदवलिया की मुसहर बस्ती में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद केक काटकर प्रधानमंत्री के लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का ऐतिहासिक विकास किया है। देश को भ्रष्टाचार मुक्त व आतंकवाद मुक्त किया है। उन्होंने भारत को डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया बनाकर विकासशील से विकसित भारत का सपना साकार किया और विदेशों में देश का डंका बजाया है। उन्होंने गांव के लोगों को सरकार की तरफ से संचालित आयुष्मान कार्ड योजना, उज्जवला योजना, पीएम किसान योजना, जन धन योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, पीएम. सूर्यघर योजना, बाल सेवा योजना, सुकन्या योजना, जीवन ज्योति योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान मनोज कुमार गौंड ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान बुद्धिलाल मुसहर, सुखल मुसहर, प्रवेश मुसहर, झींगुर मुसहर, रमेश मुसहर, जीरिया देवी, जहरी देवी, चंदा देवी, चंद्रमुखी देवी, सुरजावती देवी, तारा देवी, सुगंती देवी, मुनिया देवी, कोइली देवी, केवली देवी, इसरावती देवी, सोमारी देवी, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पिपरा बाजार मंडल के ग्राम पंचायत नरचोचवा स्थित मिनी स्टेडियम में बृहस्पतिवार की रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के लंबी उम्र की कामना की।

इस दौरान नित्यानंद पांडेय, ग्राम प्रधान जोगिंदर सिंह, ग्राम सचिव हरकेश यादव, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत 2047 के उद्देश्य से शुक्रवार को अहिरौली कुसम्ही स्थित एक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान श्रुति प्रजापति, द्वितीय स्थान रिद्धिमा राव और तृतीय स्थान रिमझिम शर्मा ने हासिल किया। उन्हें महाविद्यालय प्रशासन ने पुरस्कृत किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. मनीषा सिंह, पवन मिश्रा, प्रियंका पांडेय, विक्की चौधरी, पंकज कुमार, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed