{"_id":"6aada552726ac30d7303150c","slug":"police-installed-pillars-to-get-rid-of-the-jam-kushinagar-news-c-205-1-ksh1026-168244-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जाम से निजात के लिए पुलिस ने लगाया पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जाम से निजात के लिए पुलिस ने लगाया पिलर
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बे में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने छोटे ओवरब्रिज के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
नई यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने नगर के प्रबुद्ध लोगों व व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से इसका निर्णय लिया है। फोरलेन पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते एनएचएआई ने मुख्य मार्ग का यातायात रोककर उत्तरी और दक्षिणी सर्विस लेन से वाहनों के आवागमन की व्यवस्था की है।
इससे कुछ दिनों से फाजिलनगर में सर्विस लेन समेत फोरलेन पर जाम की स्थिति बन रही है। जाम के कारण राहगीरों व व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निजात के लिए पुलिस ने छोटे ओवरब्रिज के दोनों तरफ पक्की बैरिकेडिंग कर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है।
बैठक में सभासद कमलेश वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामानंद गुप्ता, महामंत्री ब्यास सिंह, पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, मनोनीत सभासद ओमप्रकाश गुप्ता व रेखा गौतम, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज वर्मा, मीडिया प्रभारी संदीप सिंह, अजय कसेरा आदि ने लोगों से नई व्यवस्था का पालन करने की अपील की। संवाद