{"_id":"61b636a9244098224207e4b6","slug":"three-sho-transfer-kushinagar-news-gkp419647628","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन थाने के एसओ हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन थाने के एसओ हटाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन थाने के एसओ हटाए गए
- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। आईजीआरएस पर मिली शिकायतों और थाने में जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर एसपी ने तीन थानेदारों को हटा दिया है। उन्हें अन्य थाने में एसएसआई के पद पर भेजा है। यह विशुनपुरा, कुबेरस्थान और जटहां बाजार थाने के एसओ थे।
एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि विशुनपुरा थाने के एसओ राजप्रकाश सिंह को एसएसआई तरयासुजान, कुबेरस्थान एसओ संजय कुमार को एसएसआई खड्डा और जटहां बाजार थाने के एसओ नंदा प्रसाद को एसएसआई विशुनपुरा के रूप में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइंस में तैनात नरेंद्र प्रताप राय प्रभारी निरीक्षक विशुनपुरा, रामचंद्र राम को प्रभारी निरीक्षक जटहां बाजार और पुलिस लाइंस में तैनात आशुतोष कुमार तिवारी को प्रभारी निरीक्षक कुबेरस्थान बनाया गया है।
एसपी ने बताया कि एसआई रणजीत सिंह बघेल को एसएसआई तरयासुजान से चौकी प्रभारी तमकुहीराज, एसआई राजकुमार को चौकी प्रभारी तमकुहीराज से चौकी प्रभारी डिबनी, एसआई दिग्विजय सिंह को पुलिस लाइंस से थाना तरयासुजान, एसआई अवनीश कुमार सिंह को पुलिस लाइंस से खड्डा थाना और एसआई आशुतोष जायसवाल को पुलिस लाइंस से तुर्कपट्टी थाने पर भेजा गया है।