फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Students expressed their sentiments in the Rangoli competition.

Kushinagar News: रंगोली में प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने व्यक्त किया मनोभाव

Fri, 09 Oct 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Students expressed their sentiments in the Rangoli competition.
‘मन की कहानी, रंगों की जुबानी’ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता, मानसिक स्वास्थ्य के संदेशों को दी रचनात्मक अभिव्यक्ति
विज्ञापन

कसया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में बुद्ध पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से चल रहे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘मन की कहानी, रंगों की जुबानी’ थीम पर विद्यार्थियों ने रंगों और विभिन्न कलात्मक आकृतियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य और मनोभावों को अभिव्यक्त किया।

विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए तनाव, सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संदेशों को रंगोली में उकेरा। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता की सराहना की और उत्साहवर्धन किया। विभागाध्यक्ष प्रो. अमृतांशु शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. सत्य प्रकाश रहे। निर्णायक मंडल में प्रो. गौरव तिवारी, डॉ. अनुज कुमार और डॉ. श्वेता भट्ट शामिल रहे। इस दौरान प्रो. सीमा त्रिपाठी, डॉ. रीना मालवीय, डॉ. वीरेंद्र साहू और डॉ. विशेषता मिश्रा समेत स्नातक एवं स्नातकोत्तर मनोविज्ञान के विद्यार्थी मौजूद रहे।प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा और पुरस्कार वितरण 10 अक्टूबर को होने वाले समापन समारोह में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed