फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mehtab and Aanchal secured the first position in the 100-meter race.

Kushinagar News: 100 मीटर दौड़ में मेहताब और आंचल ने हासिल किया पहला स्थान

Thu, 08 Oct 2026 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mehtab and Aanchal secured the first position in the 100-meter race.
सेवरही में 100 मीटर की दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
पहले दिन 100 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन


तमकुहीरोड। सेवरही स्थित लोकमान्य इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय जिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले की छह तहसीलों तमकुहीराज, हाटा, कसया, पडरौना, खड्डा और कप्तानगंज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालक वर्ग में पडरौना के मेहताब प्रथम और हाटा के इमरान दूसरे और कप्तानगंज के करन मद्धेशिया तीसरे स्थान पर रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों की परेड की सलामी ली। प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर दौड़ की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सीनियर बालक वर्ग में पडरौना के मेहताब प्रथम, हाटा के इमरान द्वितीय और कप्तानगंज के करन मद्धेशिया तृतीय रहे।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में खड्डा की आंचल ने पहला, कसया की आकांक्षा ने दूसरा और तमकुहीराज की रीमा भारती ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पडरौना के आदित्य प्रथम, कप्तानगंज के शिवम द्वितीय और खड्डा के शकील तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग में कसया की रानी ने प्रथम, कसया की अंशिका ने द्वितीय और पडरौना की सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज प्रबंधक डॉ. उमेश चंद्र शाही, चीनी मिल के अधिशासी निदेशक संजय श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य सुनील कुमार वर्मा, प्रहलाद केशरी, केके उपाध्याय, गोविंद सिंह, रमेश सिंह, तारकेश्वर तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेश त्रिपाठी, संतोष बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed