फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   three sdm transfered

जिले के तीन एसडीएम का हुआ स्थानांतरण

Mon, 25 Oct 2021 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
three sdm transfered
जिले के तीन एसडीएम का हुआ स्थानांतरण
विज्ञापन

पडरौना। शासन के निर्देश पर जिले में तैनात तीन एसडीएम का स्थानांतरण गैरजनपद के लिए हुआ है। एसडीएम कप्तानगंज ने तहसील क्षेत्र में तैनात चार लेखपालों का भी स्थानांतरण किया है। स्थानांतरित एसडीएम और लेखपालों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

एडीएम देवीदयाल वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में लबे समय से तैनात एसडीएम कप्तानगंज के एसडीएम कोमल यादव का स्थानांतरण मऊ, तमकुहीराज के एसडीएम अनवर फारूकी का स्थानांतरण बलिया और खड्डा में तैनात एसडीएम अरविंद कुमार का स्थानांतरण सुल्तानपुर जिले के लिए हुआ है। इन्हें तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा कप्तानगंज एसडीएम कोमल यादव ने शनिवार की देर शाम तहसील क्षेत्र में तैनात चार लेखपालों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि सुबोध कुमार गौतम को अगया से सपहां, आशुतोष कुमार को लक्ष्मीपुर से कप्तानगंज नगर क्षेत्र, शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव को कप्तानगंज नगर क्षेत्र से अगया और तहसील के कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर अटैच विनोद कुमार को बोदरवार का लेखपाल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed