फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three policemen suspended after photos with cattle smugglers went viral.

Kushinagar News: पशु तस्कर के साथ फोटो वायरल होने पर तीन सिपाही निलंबित

Mon, 22 Sep 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three policemen suspended after photos with cattle smugglers went viral.
कुशीनगर। पशु तस्करी के आरोपी और हिस्ट्रीशीटर के साथ फोटो वायरल होने पर एसपी ने रविन्द्रनगर और खड्डा थाने में तैनात दो और पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही को सोमवार को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच बैठा दी है। कसया थाने के भूरिया गांव निवासी पशु तस्करी के आरोपी और हिस्ट्रीशीटर आशुतोष राय उर्फ़ भोला के साथ खड्डा में तैनात सिपाही अजीत सिंह और रविन्द्र नजर धूस थाने में तैनात आरक्षी वरुण यादव और लाइन हाजिर चल रहे सिपाही विशाल सिंह का वर्दी में फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि फोटो पुराना है, लेकिन गोरखपुर के पिपराइच में पशु तस्करों द्वारा एक छात्र की हत्या के बाद लोगों में पुलिस और पशु तस्करों की मिलीभगत की चर्चा होने लगी। इसका एसपी केशव कुमार ने संज्ञान लिया और मामले की जांच कराई। इसके बाद तीनों सिपाहियों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed