{"_id":"6966a33cb316b0256e07fa6e","slug":"three-police-officers-including-a-sub-inspector-who-was-absent-from-duty-have-been-suspended-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152710-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ड्यूटी से गायब दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ड्यूटी से गायब दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी लाइनहाजिर
Wed, 14 Jan 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर के रास्ते होने वाली पशुओं की तस्करी के खेल पर रोक लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर हाईवे के अलावा बिहार को जोड़ने वाले रास्तों पर 90 से अधिक पिकेट पर बैरियर लगाए गए हैं। सोमवार की आधी रात को सुरक्षा जांचने अचानक एसपी केशव कुमार निकले। इसमें बरवा पट्टी थाने पर तैनात एक दरोगा व रामकोला थाने के दो सिपाही ड्यूटी से गायब मिले। एसपी ने तीनों को लाइनहाजिर कर दिया।
इसके अलावा कसया सीओ की ड्यूटी का भी क्रास चेकिंग एसपी ने किया। करीब दो घंटे तक एसपी हाईवे पर भ्रमणशील रहे। बरवापट्टी थाने पर तैनात दरोगा अजीत यादव पिकेट बैरियर से गायब मिले। एसपी ने दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया। रामकोला थाने पर तैनात कांस्टेबल प्रदीप यादव और कुणाल सिंह की पिकेट ड्यूटी रगड़गंज पुल पर लगाई गई थी। जांच के दौरान दोनों सिपाही मौके पर अनुपस्थित पाए गए।
इसके बाद एसपी के निर्देश पर जांच कराई गई, इसमें ड्यूटी से गैरहाजिर रहने की पुष्टि हुई। एसपी खुद फील्ड में उतरकर थाना कसया व कोतवाली हाटा, कसया बॉर्डर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स का औचक निरीक्षण किया। हेतिमपुर टोल प्लाजा सहित सभी प्रमुख बैरियरों पर रुककर सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच कराई गई।
विज्ञापन
एसपी ने मौके पर मौजूद रहकर वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी करवाई और ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ज़ोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
टोल प्लाजा के पास हुई चेकिंग
पडरौना। हाईवे के रास्ते शराब और पशु तस्करों को बंदबाडी मालवाहनों या लग्जरी वाहनों से गुजरने की सूचनाएं पुलिस को लगातार मिल रही हैं। एसपी ने बैरियर चेकिंग के अलावा हाईवे के सलेमगढ़ और हेतिमपुर टोल प्लाजा पर भी रैंडम चेकिंग शुरू करा दी है। सोमवार की रात दोनों टोल प्लाजा पर करीब 80 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी वाहनों की जांच के लिए रात 12 बजे से तीन बजे तक लगाई गई थी।