फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three-point memorandum addressed to the President handed over to SDM

Kushinagar News: राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

Fri, 21 Jun 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Three-point memorandum addressed to the President handed over to SDM
तमकुहीराज। भाकपा (माले ) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें दिल्ली के उप राज्यपाल की तरफ से अंग्रेजी लेखक अरुंधति राय व राजनीतिक विश्लेषक प्रोफेसर शेख शौकत हुसैन पर यूएपीए के तहत कराए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

भाकपा (माले) के जिला प्रभारी परमहंस सिंह की अगुवाई में तमकुहीराज तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विकास चंद्र को ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री मतिउल्लाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनते ही केंद्र की सरकार राजनीतिक विश्लेषकों और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं को कुचलने का कार्य शुरू कर दी है। सरकार का यह कार्य एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली के उप राज्यपाल ने प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक अरुंधति राय और राजनीतिक विश्लेषक एवं जम्मू कश्मीर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर शेख शौकत हुसैन पर यूएपीए जैसे दमनकारी कानून के तहत फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। इस दौरान पंकज मिश्र, मनोरमा देवी, लोरिक यादव, विरेंदर शर्मा, राम टहल प्रसाद, मिंटू प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed