{"_id":"65a5b089f1971421d80389b4","slug":"three-people-seriously-injured-in-collision-between-two-bikes-referred-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-11065-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, रेफर
Tue, 16 Jan 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। कसया मार्ग पर स्थित भठही खुर्द गांव के सामने सोमवार की शाम को दो बाइक सवारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइकसवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर रामकोला थाने की पुलिस पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी भेजवाई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बभनौली निवासी संजय शर्मा उम्र 27 वर्ष और सचितानंद उम्र 45 वर्ष बाइक से कसया की तरफ से आ रहे थे। शाम को करीब साढ़े छह बजे भठही खुर्द गांव के सामने रामकोला की तरफ से आ रहे भठही बुजुर्ग निवासी अशोक पुत्र श्रीकिशुन उम्र 55 वर्ष से आमने सामने की टक्कर हो गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डाॅ. रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने घायलों को इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।