फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three killed in road accidents, four wounded

सड़क हादसों में तीन की मौत, चार घायल

Mon, 28 Nov 2016 11:21 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents, four wounded
सड़क हादसों में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
जिले के पटहेरवा और हाटा कोतवाली क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो लोग पटहेरवा थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के रहने वाले थे, जबकि एक व्यक्ति तरयासुजान का था। इसके अलावा चार लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली में हो रहा है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव बनकटा बाजार निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रामदरश वर्मा (50) और उसी गांव निवासी इमामुद्दीन शाह (40) रविवार को एक ही बाइक से एक नेता के घर दावत खाने गए थे। रात करीब 12 बजे बाइक से वापस घर जा रहे थे। फाजिलनगर के बघौच मोड़ पर फोरलेन पार करते वक्त किसी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के करीब एक घंटा बाद पटहेरवा पुलिस को इसकी सूचना मिली। फाजिलनगर चौकी प्रभारी अजय यादव मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिसवालों ने शव को किनारे कराकर घरवालों को इसकी जानकारी दी। एक ही गांव के दो लोगों की मौत की खबर से कोहराम मच गया। एसओ पटहेरवा एमपी द्विवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

इसके अलावा सोमवार की दोपहर में हाटा कोतवाली के महुआरी चौराहे पर फोरलेन पर खड़े ट्रक और कसया की तरफ से आ रही कार में टक्कर हो गई। कार में सवार तरयासुजान निवासी 38 वर्षीय मुन्ना सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य चार लोग संदेश, वीरेंद्र, रवि रंजन और गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने चारों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed