फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three injured including couple in road accident

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में दंपती समेत तीन घायल

Thu, 13 Jun 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Three injured including couple in road accident
दुदही। दुदही-पडरौना मार्ग स्थित बड़हरा चौराहे के पास बुधवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक व आटो में टक्कर हो गई। इसमें दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को दुदही सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ निवासी राजू कुशवाहा (28) पत्नी उषा देवी (25) के साथ बाइक से सेवरही की तरफ जा रहे थे। बड़हरा चौराहे के पास दुदही की तरफ जा रहे ऑटो से टक्कर हो गई। बाइक सवार पति-पत्नी और टेंपो सवार उमा शाह (70) निवासी ग्राम ठाढीभार टोला इनरपट्टी घायल हो गए। मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को दुदही सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बाइक सवार पति-पत्नी को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed