{"_id":"678560df9d970043350dc0a4","slug":"three-including-two-women-injured-in-wild-animal-attack-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-130234-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जंगली जानवर के हमले से दो महिलाओं समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जंगली जानवर के हमले से दो महिलाओं समेत तीन घायल
Tue, 14 Jan 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में जंगली जानवर के हमले से खेत में काम कर रही दो महिलाएं और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने उन्हें तुर्कहा स्थित सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
सोमवार की शाम अहिरौली गांव निवासी पूनम सिंह (45) और मंजू देवी (40) अपने खेत में काम कर रही थीं। उसी दौरान एक जंगली जानवर ने उनपर हमला कर दिया। पूनम सिंह के नाक और चेहरे पर गहरे घाव हो गए, जबकि मंजू देवी के पैरों और अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद बगल के खेत में कम कर रहे मोतीलाल यादव (65) को हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर लाठी-डंडा लेकर पहुंचे गांव के लोगों ने उसे भगाया। प्रत्यक्षदर्शियों में कुछ लोग हमला करने वाला जंगली जानवर को भेड़िए और कुछ लोग सियार बता रहे थे। गांव के लोगों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तुर्कहा भेजवाया, जहां मोतीलाल की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. पीएन गुप्ता ने बताया कि किसी जानवर के हमले से तीन लोग घायल हुए हैं। इन्हें शाम को सीएचसी लाया गया है। एक घायल को रेफर किया गया है। दो का इलाज चल रहा है।