{"_id":"623a0c9d356e740cdc00a122","slug":"three-including-chc-in-charge-fell-on-kushinagar-news-gkp4307239161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी प्रभारी समेत तीन पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी प्रभारी समेत तीन पर गिरी गाज
विज्ञापन
विशुनपुरा सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी प्रभारी समेत तीन पर गिरी गाज
जटहां बाजार (कुशीनगर)। विशुनपुरा सीएचसी का मंगलवार सुबह सीएमओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान पल्स पोलियो की वैक्सीन के रखरखाव में लापरवाही मिली। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को हटाने के निर्देश देते हुए सफाई कर्मचारी और एक डब्ल्यूएचओ के कर्मचारी को निलंबित कर दिया।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया सुबह करीब आठ बजे विशुनपुरा सीएचसी पहुंचे। यहां पल्स पोलियो के वैक्सीन की रखरखाव और टीकाकरण स्थल पर भेजवाने की व्यवस्था को देखा। इसमें लापरवाही मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। सीएचसी प्रभारी डॉ. रामदास कुशवाहा को हटाने और एक डब्ल्यूएचओ के कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ के अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। अस्पताल से लेकर परिसर तक जगह-जगह गंदगी मिली। सीएमओ ने एक सफाई कर्मचारी को भी निलंबित कर दिया।
सीएमओ करीब डेढ़ घंटे तक सीएचसी पर रहे। सीएमओ के इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण समेत अन्य विभागीय कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।