फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three huts burnt to ashes, six goats died

Kushinagar News: आग से तीन झोपड़ियां राख, छह बकरियों की मौत

Wed, 13 Mar 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Mar 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Three huts burnt to ashes, six goats died
छितौनी। क्षेत्र के पनियहवा बाजार के नगर पंचायत छितौनी वार्ड नंबर 11 में सोमवार की देर रात अज्ञात कारण से लगी आग से तीन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।पनियहवा निवासी लल्लन के परिजन सोमवार की रात घर में सो रहे थे। इसी दौरान घर से आग की लपटें निकलने लगीं। परिजन कुछ समझ पाते कि आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और पड़ोस के कृष्णा पुत्र मुखदेव साहनी, अनिल पुत्र पारस साहनी की रिहायशी झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ ही देर में तीनों परिवारों की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। झोपड़ियों में रखा अनाज, नकदी व जेवरात समेत गृहस्थी का सामान जल गया। आगलगी से घर में बंधी छह बकरियों की जलने से मौत गई। मंगलवार की सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद, सभासद अर्जुन साहनी, रमेश निषाद गांव में पहुंचे और पीड़ितों परिवारों से मिलकर आर्थिक मदद व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


0
झोपड़ी में लगी आग, सामान राख

मंसाछापर। पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेतिया में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में रखा सामान जल गया। आग के कारण का पता नहीं चल सका है। बेतिया निवासी जयप्रकाश प्रजापति ने गांव के बाहर मठिया शाखा नहर के किनारे पशुओं के लिए घर बनाया है। उसमें आग लग गई, जिससे झोपड़ी के साथ उसमें रखा सारा सामान नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल रनजीत जायसवाल ने आग से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed