{"_id":"695c1d34f58703822f017a81","slug":"three-hospital-operators-and-a-quack-doctor-remain-at-large-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152140-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन अस्पताल संचालक और झोलाछाप पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन अस्पताल संचालक और झोलाछाप पकड़ से दूर
Tue, 06 Jan 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। तीन अस्पताल संचालक और एक झोलाछाप पुलिस की पहुंच से अभी भी दूर है, स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इनकी गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है। तीनों संचालक अवैध तरीके से अस्पतालों का संचालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग की जांच में पकड़े गए। सूत्रों के मुताबिक इस खेल के पीछे शामिल कुछ सफेदपोशों का संरक्षण मिल रहा है, इसके चलते कार्रवाई के बाद भी अवैध अस्पताल संचालकों का नेटवर्क नहीं टूट रहा है।
जिले में दो माह के अंदर ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के चार मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पता चला कि तीन अस्पताल अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं, जबकि एक का रजिस्ट्रेशन हैं, लेकिन खामिया हैं। एडी हेल्थ गोरखपुर के निर्देश पर क्रास चेकिंग में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कई बार गड़बड़ी पकड़ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही की पुष्टि और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस की पहुंच से अभी दूर हैं। रामकोला के गीताजंजिल हॉस्पिटल के संचालक अरविंद शर्मा की तलाश में पुलिस करीब एक महीने से परेशान हैं, लेकिन अभी तक वह सामने नहीं आया। सिधुआ में संचालित कुशवाहा हेल्थ केयर पर मरीज का ऑपरेशन करते हुए झोलाछाप को एडी हेल्थ की टीम ने पकड़ लिया, लेकिन ओटी में मरीज को छोड़ चकमा देकर संचालक और झोलाछाप मौके से फरार हो गए। इस मामले में अस्पताल संचालक हरिकेश कुशवाहा व ऑपरेशन करने वाले झोलाछाप के खिलाफ प्राथमिकी कुबेरस्थान के सीएचसी अधीक्षक ने दर्ज कराया है।
इसके अलावा शहर के खिरिया टोला में अवैध तरीके से संचालित हिंद हॉस्पिटल में प्रसव के बाद 22 दिसंबर को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मदरहवा गांव निवासी 24 वर्षीय पूजा कुशवाहा की मौत हो गई थी। इस मामले में हॉस्पिटल संचालक परवेज अली और अज्ञात में मेडिकल स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
तीनों अस्पताल संचालकों को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि विवेचना चल रही है। साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तारी होगी। इसके बारे में विवेचक से जानकारी ली जाएगी।