{"_id":"671bed675e1f55e123056394","slug":"three-get-bail-for-raping-dancers-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-125435-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नर्तकियों से दुष्कर्म में तीन को बेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नर्तकियों से दुष्कर्म में तीन को बेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र के गोबरही बाजार चौराहे से आधी रात को असलहा के बल पर नर्तकियों को अगवा कर कप्तानगंज थाना क्षेत्र में ले जाकर गैंग रेप के मामले में तीन आरोपियों को जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई है। जिला जज सुशील कुमार शशि ने अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद जमानत अर्जी को मंजूर कर ली। रामकोला थाना क्षेत्र के गोबरही बाजार इलाके के एक चौराहे पर स्थित एक मकान में पश्चिम बंगाल निवासी दो नर्तकियां रहतीं थीं। आठ सितंबर की रात करीब 11.30 बजे दो लग्जरी वाहनों से छह लोग पहुंचे और जबरन नर्तकियों के कमरें में घुस गए थे। असलहा निकालकर हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी जबरन नर्तकियों को अपनी गाड़ी में बैठाकर लेते गए थे।
यह भी आरोप था कि नर्तकियों को बैठाने के दौरान फायरिंग भी की गई थी। दहशत के मारे अगल-बगल के लोगों ने अपने घरों की खिड़कियांं और दरवाजे को भी बंद कर लिया था। वहां से आरोपी कप्तानगंज की ओर निकल गए।
⳰