{"_id":"67104f920177fdfb6d0cacb4","slug":"three-friends-who-were-preparing-for-police-recruitment-were-crushed-by-uncontrolled-scorpio-died-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-124861-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों को बेकाबू स्कार्पियो ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों को बेकाबू स्कार्पियो ने रौंदा, मौत
Thu, 17 Oct 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार (कुशीनगर)।
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पकवा इनार में बुधवार सुबह बेकाबू स्कॉर्पियो ने पुलिस भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौैत हो गई। घटनास्थल से कुछ दूर आगे क्षतिग्रस्त हालत में स्कार्पियो छोड़कर उसमें सवार लोग फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
नगर के बाबा साहेब आम्टेनगर निवासी अमन कुमार (19) पुत्र सीताराम, साहिल पटेल (20) पुत्र विनोद पटेल व कसया थाना क्षेत्र के बड़ी पिपरी गांव निवासी अंशु गुप्ता (19) पुत्र मुन्ना गुप्ता मित्र थे। करीब दो महीने से तीनों पुलिस भर्ती के लिए एयरपोर्ट मार्ग पर दौड़ लगाते थे। दौड़ के बाद पकवा इनार सर्विस रोड के डिवाइडर पर बैठ कर बात करते और फिर साथ में घर लौटते। बुधवार सुबह भी दोड़ की प्रैक्टिस करने के बाद तीनों डिवाइडर पर बैठ कर बात कर रहे थे। इसी दौरान बिहार से गोरखपुर की तरफ जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और तीनों को रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे में अमन व अंशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में साहिल की मौत हो गई।
हादसे में तीनों परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मृतक अमन के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। हादसा करने वाली स्कॉर्पियों को कब्जे में ले लिया गया हैै। उसके आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाया जा रहा है।