फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three-day sixth international conference of ABTO from 10

Kushinagar News: एबीटीओ का तीन दिवसीय छठा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 10 से

Mon, 04 Dec 2023 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Three-day sixth international conference of ABTO from 10
कुशीनगर में पत्रकारों से वार्ता करते बुद्धिस्ट  स्ट्डीज के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. कोलेश कुमार
पकवा इनार। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में 10 दिसंबर से तीन दिवसीय एसोसिएशन ऑफ बुद्धिस्ट टूर आपरेटर्स (एबीटीओ) का छठा सम्मेलन व आईबीटीएम-ट्रैवेल बाजार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बौद्ध विकास संघ ताइवान के अध्यक्ष शिह लीन हाई, मलेशिया के महायाजक दातुक डॉ. के धम्मरतन, बिमस्टेक शामिल हाेंगे।
विज्ञापन


ये बातें रविवार को बुद्धिस्ट स्ट्डीज के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. कोलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कुशीनगर से पूर्व यह सम्मेलन चार बार बौद्ध अनुयायियों के लिए आयोजित किया गया है। इसका आयोजन बोध गया, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में किया गया है। इसमें ट्रैवेल एजेंटों का मेला भी लगेगा। इस सम्मेलन में भारत समेत विश्व के 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, विभाग, संगठन, संस्थान मार्ट में शामिल होंगे। इसके अलावा 100 विदेशी और भारत के 200 मेहमान भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

वहीं विश्व व्यापी बौद्ध विकास संघ ताइवान के अध्यक्ष शिह लीन हाई को बुद्ध एशिया शांति पुरस्कार-2023, मलेशिया के महायाजक दातुक डॉ. के धम्मरतन को एशिया मित्र पुरस्कार-2023 के अलावा बिमस्टेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) के निदेशक किरण शाक्य को एशिया पेसिफिक टूरिज्म मित्र अवार्ड-2023 से सम्मानित किया जाएगा। यह नहीं देश के प्रमुख शैक्षिक संस्थान के 20-25 विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर, 60-70 विद्यार्थियों का दल भी शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एबीटीओ मानव प्रेम, शांति और बौद्ध सर्किट, प्रकृति और संस्कृति में पर्यटन विकास के लिए पुरस्कार देने जा रहा है। बिमस्टेक, आईबीसी, आईसीसीआर - भारत, संयुक्त राष्ट्र शांति-रक्षक संघीय परिषद (यूएनपीकेएफसी), पाटा-नेपाल, एसआईटीए -इंडोनेशिया, यूएमटीए- म्यांमार, से नाटा-नेपाल, टीओबी - बांग्लादेश, टेटा-थाईलैंड, हॉन-नेपाल, टीसीटी-थाईलैंड, शान-नेपाल, टॉन - नेपाल, टा-थाईलैंड राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सदस्यों के भाग लेने के संकेत मिले हैं। इस दौरान लोटस निक्को होटल के महाप्रबंधक राजेंद्र मोहन गुप्ता, होटल एडल्फी ग्रैंड के प्रबंधक मस्तराज सिंह आदि मौजूद रहे।

कुशीनगर में पत्रकारों से वार्ता करते बुद्धिस्ट  स्ट्डीज के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. कोलेश कुमार

कुशीनगर में पत्रकारों से वार्ता करते बुद्धिस्ट  स्ट्डीज के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. कोलेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed