{"_id":"627aa61b82d829393843ef02","slug":"three-arrested-with-ganja-kushinagar-news-gkp4364127125","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
पटहेरवा(कुशीनगर)। पटहेरवा पुलिस ने दस किलोग्राम गांजा के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह में एनएच-28 स्थित लबनिया चौराहे पर यह तीनों व्यक्ति झोला लिए दिखे। इन्हें रोककर तलाशी ली गई तो झोले में गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए तीनों व्यक्तियों का नाम धर्मेंद्र कुमार, सलीम अली और संतोष बीन है। यह तीनों रुपही टांड़ बाजार, थाना भितहां, जनपद पश्चिमी चंपारण (बिहार) के निवासी हैं। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। संवाद