{"_id":"67c1fc8e88a8a7c8490dfbbe","slug":"three-arrested-with-178-bottles-of-liquor-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-133005-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 178 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 178 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार
Fri, 28 Feb 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
टहेरवा। क्षेत्र के फोरलेन पर महुअवा कांटा स्थित क्रॉसिंग के पास पुलिस ने एक कार से 178 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार को कब्जे में लेकर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार समेत शराब की कीमत सात लाख से अधिक बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि फोरलेन से बिहार की तरफ अवैध शराब ले जाने सूचना मिली। एसआई मनोज वर्मा की अगुवाई में टीम ने महुअवा कांटा स्थित क्राॅसिंग पर घेरा बंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक कार आती दिखी। पुलिस को देख चालक ने अचानक कार को महुअवा से अमवा जाने वाली सड़क पर मोड़ दिया। कार का पीछा कर कुछ दूर आगे पकड़ लिया।