फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three arrested with 138 packets of country liquor

Kushinagar News: 138 पैकेट देसी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 06 Mar 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 06 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with 138 packets of country liquor
तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से बुधवार को बिहार ले जाई जा रही 138 पैकेट देसी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सेवरही एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान तिवारी पट्टी ग्राम सभा के जटाशंकर आरा मशीन के पास से बिहार में बेचने के लिए 48 पैकेट देसी शराब लेकर जा रहे कमलेश तिवारी निवासी ठकरहा बाजारी टोला जिला पश्चिमी चंपारण को गिरफ्तार किया है। इसी तरह बुधवार को सेवरही कस्बे से सटे हनुमान कुटी के पास से 90 पैकेट देसी शराब के साथ संजय निवासी बैजुआ थाना श्रीनगर जिला पश्चिमी चंपारण व संजय यादव निवासी जवही नरेंद्र थाना तरयासुजान को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed