{"_id":"66cf880f7e87846fcd032847","slug":"three-arrested-including-the-main-accused-who-converted-a-teenage-girl-and-raped-her-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122298-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किशोरी का धर्मांतरण करा दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किशोरी का धर्मांतरण करा दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
-23 अगस्त को पीड़िता के पिता ने कुबेरस्थान थाने पर दी थी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने किशोरी का धर्मांतरण कराकर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में किशोरी के पिता ने 23 अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया।
एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि 23 अगस्त को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर उसका धर्मांतरण कराते हुए उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का कुछ लोगों पर आरोप लगाया था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। बुधवार को कुबेरस्थान थाने की पुलिस टीम ने किशोरी को भगाकर धर्मांतरण कराते हुए दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी रहमान निवासी सरया थाना कुबेरस्थान व सहयोग करने वाले मुख्य आरोपी के पिता ताज मोहम्मद निवासी सरया थाना कुबेरस्थान तथा रब्बुल निवासी समदार बुजुर्ग पकड़ियार थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में गंभीर धाराओं में पहले से दर्ज केस में धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की वृद्धि कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि किशोरी मुख्य आरोपी रहमान अपने पिता ताज मुहम्मद व रब्बुल के सहयोग से भगाकर ले गया था। तीनों की मदद से धर्म परिवर्तन कराकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ अजय कुमार मौर्य, एसआई राजकुमार, रामप्रवेश सिंह, सागर कुमार, कांस्टेबल राजदीप ओझा, अभिलाष यादव, इंद्रेश कुमार व महिला कांस्टेबल पुनीता सिंह शामिल रहे।