{"_id":"69b9c76342ac7c58cb0bb859","slug":"three-accused-sent-to-jail-in-case-of-throwing-flammable-substance-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-147625-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले में तीन आरोपी गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले में तीन आरोपी गए जेल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाने की पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले में तीन आरोपियों को जेल भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना सतीश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी गुलाम हुसैन, मंसूर आलम व मसकूर आलम निवासी मोहल्ला पठान टोला थाना बखिरा को बौर ब्यास चौराहा के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता आसमा खातून ने थाना बखिरा में उक्त आरोपियों के विरुद्ध 16 मार्च को मुर्गी द्वारा दरवाजे पर बीट करने की बात लेकर विवाद तथा ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के संबंध में थाना बखिरा में तहरीर दी थी। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार कार्रवाई करते हुए 17 मार्च को उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।