{"_id":"666b856e55b63253a50e3214","slug":"three-accused-of-murder-of-youth-in-love-affair-arrested-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118238-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 14 Jun 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। घर में सो रहे युवक की विवाद के बाद गोली मारकर हत्या के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में होने का दावा पुलिस कर रही है। घटना का राज खोलने में पुलिस के लिए युवक का मोबाइल मददगार साबित हुआ है। पुलिस जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर सकती है।
कप्तानगंज कस्बे के रेलवे क्राॅसिंग के समीप सुभाष नगर मोहल्ला निवासी जमीर का 22 वर्षीय बेटा इसराफिल रोज की तरह रविवार की रात घर में सो रहा था। रविवार की आधी रात को बाइक सवार युवक पहुंचे और इसराफिल से उसका मोबाइल छीनने लगे। इसराफिल ने विरोध किया तो बाइक सवार युवक मोबाइल से किसी का फोटो डिलीट करने के लिए दबाव बनाने लगे। शोर मचाने पर युवकों ने इसराफिल के सिर में गोली मारकर दी और फरार हो गए थे। आरोप के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया था। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या हुई है। घटना में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कागजी कार्रवाई लगभग पूरी कर ली गई है। घटना से जुड़े कुछ और तथ्य जुटाने में पुलिस लगी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार अब भी दहशत में है।