{"_id":"60edc6b38ebc3e0272025980","slug":"threatening-audio-viral-kushinagar-news-gkp401736569","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये लेकर वोट न देने पर धमकी देने का आडयो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये लेकर वोट न देने पर धमकी देने का आडयो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये लेकर वोट न देने पर गालियां
और धमकी देने का ऑडियो वायरल
पडरौना। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में एक बीडीसी सदस्य के रुपये लेकर भी वोट न दिए जाने से संबंधित ऑडियो मंगलवार को वायरल हुआ। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में उस पक्ष की जीत हो जाने पर बीडीसी सदस्य की तरफ से रुपये लौटाने की पेशकश की गई है, जबकि जीतने वाले पक्ष की तरफ से इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सदस्य को गालियां और धमकी दी गई।
ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए उम्मीदवारों ने सारे दांव आजमाए। वायरल हुए ऑडियो में ऐसे ही एक उम्मीदवार से एक बीडीसी सदस्य ने वोट के बदले रुपये तो ले लिए, लेकिन वोट नहीं दिया। उस उम्मीदवार की जीत के बाद भेद खुलने के डर से बीडीसी सदस्य ने रकम वापसी की पेशकश की, जिस पर उस पक्ष की तरफ से इस बात पर ऐतराज जताया गया है कि वोट नहीं देना था तो रुपये क्यों लिए। गालियां देते हुए धमकी भी दी गई।